मंगलवार, 17 नवंबर 2009

प्रभु की लीला!

वाह प्रभु! क्या लीला तेरीः चूहे बिल्ली से डरते हैं, बिल्ली कुत्ते से डरती है, कुत्ता आदमी से डरता है, आदमी बीवी से डरता है, बीवी चूहे से डरती है!

बेशर्म लड़के!

रिया : पता नहीं लड़के अकेले में कैसी-कैसी बातें किया करते हैं?
नेहा : इसी तरह की जैसी बातें हम किया करते हैं?
रिया : सच?
नेहा : तो और क्या?
रिया : हाय राम। ये लड़के कितने बेशर्म होते हैं।

टॉयलेट पेपर!

दुकान का मालिक संता से : ग्राहक को कभी खाली नहीं जाने देना! अगर दुकान में वो चीज़ नहीं है तो दूसरी चीज़ का ऑफर करो!
ग्राहक : टॉयलेट पेपर देना!
संता : टॉयलेट पेपर तो नहीं है आप ऐसा करो रेगमार ले जाओ!

मर गया चालक...

ग्राहक दुकानदार से : मेरी घड़ी खराब हो गई है।
दुकानदार घड़ी को खोलता है ओर उसमें से मरा मच्छर निकलता है।
ग्राहक : अब पता चला कि ये चलती कैसे? बेचारा इसका तो चालक ही मर गया।

चुनौती

परीक्षा में प्रश्न पूछा गया, चुनौती कैसे दी जाती है?
छात्र ने पूरी उत्तर पुस्तिका खाली छोड़ दी, और अंतिम पृष्ठ पर लिखा, दम है तो पास करके दिखाओ...

जिन्न

जिन्न : हुक्म मेरे आका।
आदमी : घर से दुबई तक सड़क बनवा दो।
जिन्न : मुश्किल है, कोई और काम?
आदमी : बीवी को समझदार और आज्ञाकारी बना दो।
जिन्न : सड़क सिंगल बनाना है कि डबल...

एक्सीडेंट

सड़क पर एक्सीडेंट हो गया।
भीड़ जमा हो गई। संता को देखने का मौका नहीं मिल रहा था।
संता : जोर-जोर से चिल्लाते हुए बोला हाय मेरे बापू, तुम्हें क्या हो गया...
भीड़ एक दम से हट गई और संता को आगे जाने दिया।
आगे जाकर संता ने देखा, तो एक गदहा मरा हुआ था...